नाबालिग भाई ने साढ़े तीन साल की बहन से किया बलात्कार, हिरासत में

नाबालिग भाई ने साढ़े तीन साल की बहन से किया बलात्कार, हिरासत में

नाबालिग भाई ने साढ़े तीन साल की बहन से किया बलात्कार, हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 4, 2022 4:46 pm IST

मेदिनीनगर, चार फरवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर उसके चौदह वर्षीय चचेरे भाई ने बलात्कार किया।

पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त घटना शुक्रवार सुबह रेहला थाना क्षेत्र की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका भाई आया और उसे कहीं ले गया,वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है ,जहां उसका इलाज चल रहा है ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं इंदु शोभना

शोभना


लेखक के बारे में