मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ जाएंगे

Ads

मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ जाएंगे

  •  
  • Publish Date - October 26, 2021 / 12:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

देहरादून, 25 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे जहां वह 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से एक दिन पहले हो रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दीवाली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल—मई में खोले जाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दौरे में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है और अपने इस दौरे में वह आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

भाषा दीप्ति अर्पणा

अर्पणा