मोहाली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
मोहाली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (भाषा) पंजाब की मोहली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह चलाने वाले एक अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किये हैं। पंजाब पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि मोहाली पुलिस ने गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गिरोह के सदस्य मलकीत सिंह उर्फ नवाब को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि नवाब के साथ गमदूर सिंह उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक बड़ी सफलता में सास नगर पुलिस ने गमदूर सिंह उर्फ विक्की और एक अंतरराज्यीय हथियार गिरोह चलाने वाले मलकीत सिंह उर्फ नवाब को पकड़ लिया और उनके पास से छह पिस्तौल, 10 कारतूस और 10 पिस्तौल मैगजीन बरामद कीं।’
उन्होंने कहा, ‘आरोपी मलकीत सिंह उर्फ नवाब गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गिरोह का सहयोगी और सदस्य है।’
भाषा
योगेश माधव
माधव

Facebook


