मोमो चैलेंज गेम ने ली छात्रा की जान,पुलिस जुटी जांच में

Ads

मोमो चैलेंज गेम ने ली छात्रा की जान,पुलिस जुटी जांच में

  •  
  • Publish Date - August 21, 2018 / 07:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ब्लू व्हेल गेम ने पूरे देश में आतंक फैलाया हुआ था। जिसके चलते कई बच्चो ने अपनी जान भी गवा दी थी। ऐसा ही एक खतरनाक गेम है मोमो चैलेंज  जिसके चलते दसवीं की छात्रा ने अपनी जान दे दी है। 

 

 राजस्थान के अजमेर में दसवीं कक्षा की एक बच्ची ने इस खतरनाक गेम की चपेट मे आकर खुदकुशी कर ली। यह घटना हालांकि 31 जुलाई की है, लेकिन उसके परिजनों को इसके बारे में बाद में पता चला और अब वे इस की जांच को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि बच्ची से जुड़े अन्य बच्चों का पता लगा सके।जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप के जरिए फैल रहे ब्लू व्हेल गेम के इस नए वर्जन से राजस्थान में यह पहली मौत है। घटना अजमेर जिले के ब्यावर की है, जिसमें 31 जुलाई को स्कूल से आने के बाद बच्ची ने खुद की कलाई पर तीन कट लगाए और फांसी लगा ली। उस समय घर पर सिर्फ बच्ची की दादी मौजूद थीं। बच्ची के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिस पर एक स्माइली बनी हुई थी और आई मिस यू ऑल लिखा हुआ था।

बच्ची के पिता भूपेंद्र शर्मा ने बताया घटना से तीन चार दिन पहले से बच्ची काफी उदास और चिड़चिड़ी हो गई थीं, लेकिन हम कुछ समझ नहीं पाए। मौत के बाद भी हम इस मामले को यही मानते रहे कि किसी तनाव की वजह से बच्ची ने ऐसा कर लिया। चार-पांच दिन बाद जब हमने मोबाइल की जांच की तो उसमें इस गेम से जुड़ी बातें कोड वर्ड में लिखी हुई थी।भूपेंद्र ने बताया कि पूरी खोजबीन से पता चला कि यह ब्लू व्हेल गेम का नया वर्जन मोमो चैलेंज है, जिसमें स्टेप लगभग वैसे ही हैं। बाद में बच्ची के सुसाइड नोट पर बनी स्माइली का मतलब भी हमें समझ आ गया, क्योंकि यह मोमो चैलेंज गेम के सिम्बल जैसी थी। अब आगे पुलिस इस गेम से जुड़े लोग और बच्ची के दोस्तों से इस बारे में विस्तृत जानकारी ले रही है। 

वेब डेस्क IBC24