Monalisa-Farman Khan: धमकियों से डरी वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान के साथ मांगी सुरक्षा, कहा- ‘हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है’

Monalisa-Farman Khan: धमकियों से डरी वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान के साथ मांगी सुरक्षा, कहा- 'हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है'

Monalisa-Farman Khan: धमकियों से डरी वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान के साथ मांगी सुरक्षा, कहा- ‘हमें मारने-काटने की धमकियां मिल रही है’

Monalisa-Farman Khan | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: March 22, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • मोनालिसा और फरमान खान ने कोर्ट मैरिज और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की
  • शादी के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं, वीडियो वायरल
  • कपल ने सीएम और कमिश्नर से सुरक्षा की अपील की है

नई दिल्ली: Monalisa-Farman Khan प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। जिसके बाद से अब बवाल मचा हुआ है। जहां वायरल गर्ल अचानक शादी से सभी को चौंका दिया है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें धमकी मिल रही है। इसी बीच मोनालिसा ने अब वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

Monalisa-Farman Khan मोनालिसा ने वीडियो में बताया कि उन्हें लगातार मारने की काटने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस धमकी के बाद वो सीएम, कमिश्नर को लेटर भेजने की बात भी कही है और साथ ही उन्होंने मदद की भी गुहार लगाई है।

मोनालिसा-फरमान को मिल रही जान से मारने की धमकी

बता दें कि मोनालिसा और फरमान खान अपनी अलग-अलग धर्मों की शादी की वजह से विवादों के घेरे में आ गए हैं। कुछ समूह इसे “लव जिहाद” बता रहे हैं। वहीं मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है और मीडिया, मुख्यमंत्री और कमिश्नर से इस मामले में दखल देने की अपील की है। वीडियो में, मोनालिसा और फरमान दोनों ने मदद की अपील करते हुए कहा, “मैं यह वीडियो एक लेटर के साथ सभी को मेल कर रही हूं तो प्लीज हमारी मदद करो।” स्थिति की गंभीरता को बताते हुए, उन्होंने कहा, “हमें खुलेआम मारने की काटने की धमकी दी जा रही है।” कपल ने कहा है कि उन्होंने धमकियों के बीच सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पहले ही अधिकारियों से संपर्क किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।