Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Barat Accident Viral Video || Image- IBC24 News File
जांजगीर-चाम्पा: जिले के बिर्रा में शादी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक बरात में बाराती नाचने में मशगूल थे लेकिन इसी दौरान एक हाइवा सीधे बारातियों के बीच जा घुसी। (Janjgir Accident Viral Video) इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना में डांस कर रहे 4 लोगों को चोट आई है। इनमें से 1 गंभीर तौर पर घायल शख्स को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन को भी चोट आई है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई थी।
हादसे के बाद भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की है। मामले में बिर्रा पुलिस ने घटनाकारित वाहन को निरुद्ध कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। (Janjgir Accident Viral Video) बता दें कि, बिर्रा में सड़क किनारे शादी हो रही थी। यहां सरसीवां क्षेत्र से बारात आई थी और सड़क किनारे बाराती डांस कर रहे थे, तभी कैप्सूल गाड़ी घुस गई, जिससे 4 लोगों को चोट आई है। हादसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन भी घायल हुए हैं।