संसद में भीड़ की हिंसा मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया और लोकसभा में कांग्रेस के सासंदों ने स्पीकर पर कागज उछाले जिसे सत्तापक्ष ने शर्मनाक करतूत करार दिया। जिसके बाद लोकसाभ अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 6 सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन आज शून्यकाल के दौरान सदन की कार्रवाई बाधित करने का प्रयास करने के कारण इन छह सांसदों को पांच बैठकों के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।