कठुआ में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर हुए हादसे में मां-बेटे की मौत

Ads

कठुआ में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर हुए हादसे में मां-बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - May 20, 2022 / 01:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

जम्मू, 19 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के पलट जाने से दो साल के बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई तथा परिवार के तीन और सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर हुई और परिवार कठुआ से जम्मू जा रहा था।

उन्होंने बताया कि निशा (35) और उनके बेटे रिधाय की मौत हो गई। निशा का पति वरुण शर्मा और दंपती की दो बेटियां घायल हो गईं। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा सुरेश सिम्मी

सिम्मी