मां हमारी पहली शिक्षक, पहली मित्र होती हैं: राहुल गांधी

Ads

मां हमारी पहली शिक्षक, पहली मित्र होती हैं: राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 03:39 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मां हमारी ‘पहली शिक्षक और हमारी पहली मित्र’ दोनों होती हैं और उन्होंने सभी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मां हमारी पहली शिक्षक और पहली मित्र दोनों होती हैं। वह कोमलता, त्याग, करुणा और प्रेम का प्रतीक हैं और सिर पर मां का हाथ रखना दुनिया में सबसे बड़ी ताकत का स्रोत है।’’

गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनिया गांधी को गले लगाते हुए एक तस्वीर भी साझा की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मातृ दिवस के इस शुभ अवसर पर, मैं दुनिया भर की सभी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी मातृ दिवस पर संदेश साझा करते हुए कहा, ‘‘मां का प्यार हमारी पहली ताकत है।’’

भाषा अमित सुरेश

सुरेश