मुंबई में भारी बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त है। बुधवार को भी बारिश हो रही है। बारिश के चलते 6 लोगों की मौत हो गई। वेदर डिपार्टमेंट ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश और रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते 31 अगस्त और 1 सितंबर के लिए 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।