मुंबई। सेक्स को शारीरिक सुख का पर्याय माना जाता है लेकिन यह सुख तकलीफ का सबब भी बन सकत है। ऐसा एक वाकया पिछले साल मुंबई में हुआ, जिसमें युवक-युवती होटल में सेक्स कर रहे थे, तब अचानक युवती की मौत हो गई। आश्चर्य की बात ये है कि युवती की मौत सेक्स के दौरान दम घुटने से हुई। इसका खुलासा एक साल बाद फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ है। अब पुलिस ने विदेश में रहने वाले प्रेमी युवक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष मार्च में मुंबई के कोलाबा के एक होटल में इजरायली जोड़ा आकर रुका था। एक रात अचानक युवक ओरिओन याकोव ने पुलिस को फोन किया कि उनकी प्रेमिका होटल में अपने बिस्तर पर गतिहीन पड़ी हुई है, और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती बेहोश थी। पुलिस उसे फौरन अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। याकोव के अनुसार उसकी प्रेमिका सेक्स के दौरान अचानक से बेहोश हो गई।
यह भी पढ़ें : रोजर फेडरर ने पूरी की इस भारतीय फैन की मांग, जानिए क्या मांगा था मिहिका ने
घटना के वक्त चूंकि मौक का कारण स्पष्ट नहीं था, इसलिए इस युवती की मौत जो आकस्मिक मौत मानते हुए मामला दर्ज कर लिया गया था। सालभर बाद मंगलवार को फोरेसिंग रिपोर्ट आई जिसमें खुलासा हुआ कि मौत का कारण दम घुटना था। पुलिस अनुसार सेक्स के दौरान याकोव ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गर्दन पर दबाव डाला था, जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।
अब याकोव पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के वक्त याकोव टूरिस्ट वीजा पर मुंबई आया था। आगे की कार्रवाई के लिए उसे अब वापस लाया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24