मुंबई में बारिश का कहर,विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी

Ads

मुंबई में बारिश का कहर,विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - July 8, 2018 / 05:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

महाराष्ट्र। मुबंई की बरसात जनमानस के लिए मुसीबत बन कर आई है।तेज बारिश के चलते मुंबई का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।शनिवार की तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की आने वाले चार दिनों में बारिश अपना कहर बरसा सकती है। 

ये भी पढ़ें –दंतैल हाथियों को सुधारने वन विभाग लाएगा प्रशिक्षित हाथी

विभाग की चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के आस -पास बढ़ते दबाव के मानसून का कहर बढ़ गया है।जिसके चलते उतर कोंकण इलाका और महाराष्ट्र के कई भाग में बुधवार तक तेज बारिश हो सकती है।इतना ही नहीं इस बारिश का दबाव पास के इलाके में वभि देखा जायेगा जिसके चलते गुजरात और केरल में भी हाई अलर्ट जारी हुआ है।

 

इस तेज बारिश के चलते मुंबई व आस पास के कई क्षेत्रो में कई लोगों की मौत हो गई है।साथ ही दर्जनों घायल हैं। 

ये भी पढ़ें –पड़ोसी ने किया 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि मुंबई के घाटकोपर में भी शॉर्ट सर्किट की वजह से करंट फैलने से 40 वर्षीय ऊषा सावंत की मौत हो गई और एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई।

 

वहीं कल्याण में एक बिजली के खंबा गिरने की वजह से 17 वर्षीय मुस्कान राजौरी भी घायल हो गई। मुस्कान का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक मुंबई और इसके आसपाल के इलाकों में तेज बारिश के आसार है।

 

 

वेब डेस्क IBC24