नायब तहसीलदार को लिफ्ट में किया बंद, बाल-बाल बची जान, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Ads

नायब तहसीलदार ने लगाया बिल्डर के कर्मियों पर लिफ्ट बंद करने का आरोप

  •  
  • Publish Date - January 11, 2022 / 02:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), (भाषा) जनपद के थाना सेक्टर-39 में दादरी तहसील के नायब तहसीलदार ने रेरा की वसूली के लिये पहुंचे तहसील कर्मियों को लिफ्ट में बंद करने के आरोप में सुपरटेक बिल्डर के प्रबंध निदेशक आर के अरोड़ा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें:  राज्य सूचना आयोग में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित, वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए होगी प्रकरणों की सुनवाई

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दादरी तहसील के नायब तहसीलदार रामकृष्ण द्वारा थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह पांच जनवरी को तहसील के कर्मचारी अनुज, नानक चंद शर्मा आदि के साथ सुपरटेक बिल्डर के सेक्टर-96 स्थित कार्यालय में गए थे। उन्होंने बताया कि रेरा द्वारा जारी की गई 112 करोड रुपए की वसूली करने के लिए तहसील के अधिकारी सुपरटेक बिल्डर के ऑफिस में गए थे। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार का आरोप है कि सुपरटेक के एमडी आर के अरोड़ा, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, पीके गोयल, अनिल शर्मा आदि ने जानबूझकर पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट को बंद कर दिया। तहसील के कर्मी लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे, जिसकी वजह से उनके जीवन पर संकट आ गया था।

पढ़ें: भारत-साउथ अफ्रीका दौरे के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान, IPL इतिहास के हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 186, 332, 353, 342, 506, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सुपरटेक बिल्डर के एमडी आरके अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें:  Indian Railway: रेलवे ने फिर बढ़ाया प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत