Nallakannu Passed Away/Image Source: Socail Media
Nallakannu Passed Away: चेन्नई से एक युगांतकारी खबर सामने आई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के दिग्गज नेता, स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के वरिष्ठ कम्युनिस्ट चिंतक आर. नल्लाकन्नू का बुधवार, 25 फरवरी 2026 को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Nallakannu Passed Away: उन्होंने दोपहर 1:55 बजे चेन्नई के राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वे पिछले 24 दिनों से भर्ती थे और मल्टी-ऑर्गन फेलियर (बहु-अंग विफलता) के कारण उनका निधन हुआ। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्हें 1 फरवरी 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम उनकी निगरानी कर रही थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। सोमवार को उनकी स्थिति अचानक बिगड़ी और बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका शरीर इलाज का अपेक्षित प्रतिसाद नहीं दे पा रहा था।
Nallakannu Passed Away: आर. नल्लाकन्नू को प्यार से ‘कॉमरेड RNK’ कहा जाता था। वे सादगीपूर्ण जीवन, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनआंदोलनों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। महज 15 वर्ष की आयु में वे कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे। उन्होंने मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। कावेरी जल विवाद जैसे अहम मुद्दों पर भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद की।