गुवाहाटी, 16 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीमगंज जिले से करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं ‘याबा गोलियां’ जब्त की गई हैं।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘करीमगंज पुलिस और बीएसएफ-जी शाखा, करीमगंज ने संयुक्त अभियान में एक वाहन से नौ करोड़ रुपये मूल्य की 30 हजार याबा गोलियां जब्त कीं।’’
उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षा दल ने प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए असम पुलिस और बीएसएफ के प्रयासों की सराहना की।
याबा गोलियां शनिवार रात जब्त की गईं। याबा मेथाम्फेटामाइन और कैफीन जैसे उत्तेजक पदार्थों का संयोजन है।
भाषा यासिर शोभना
शोभना