Nari Shakti Vandan Sammelan: आज ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन.. करेंगे नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update: पीएम मोदी आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update || Image- IBC24 News File
- पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में देंगे संबोधन
- सम्मेलन में नरेंद्र मोदी महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे
- महिला आरक्षण कानून और नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर फोकस
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। (Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update) यह सम्मेलन ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ को लागू करने के लिए कानून में हुए बदलावों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर PM ने किया Tweet
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुबह 11 बजे होने वाला यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक साथ जोड़कर और ‘भारत के निर्माण’ में उनकी भूमिका को मजबूत करेगा। सांसदों पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर चर्चा होगी। पीएमओ के अनुसार, सम्मेलन में सरकार, शिक्षा, विज्ञान, खेल, पत्रकारिता, मीडिया, समाज सेवा और संस्कृति से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका मकसद देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करना है।
At 11 AM today, will take part in the Nari Shakti Vandan Sammelan in Delhi. This programme brings together women from different walks of life. It will further conversations around boosting participation of women in the efforts to create a Viksit Bharat, including ensuring greater…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 13, 2026
यह कार्यक्रम पंचायत से लेकर संसद तक, हर स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके महत्व पर आधारित होगा। (Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update) साथ ही, ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में महिलाओं की अहम भूमिका को भी सामने लाया जाएगा।
16 अप्रैल को संसद का एक विशेष सत्र
बता दें कि, सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इस कानून में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। महिलाओं के आरक्षण को लागू करने के लिए 16 अप्रैल को संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। यह आरक्षण नई जनगणना और परिसीमन से जुड़ा हुआ है। हालांकि, जनगणना में देरी के कारण 2011 के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है।
सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में
संशोधनों के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक हो सकती है। सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में है, जिनमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल होगा। (Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update) इन जनगणनाओं को लागू करने के लिए संवैधानिक संशोधन जरूरी होगा। इसमें पहले की स्थिति बनाये रखने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने की PM की सराहना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को “ऐतिहासिक और दूरदर्शी” बताया और कहा कि इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए यह ऐतिहासिक अधिनियम पारित किया गया है। उन्होंने कहा, “इस अधिनियम से महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होंगी और उनका नेतृत्व सशक्त होगा। इसके लागू होने से नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और विकसित भारत 2047 की यात्रा में उनकी भूमिका सुनिश्चित होगी।”
बीजेपी ने जारी किया व्हिप
वही संसद के विशेष सत्र के मद्देनजर भाजपा ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को व्हिप जारी करते हुए 16 से 18 अप्रैल 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। (Nari Shakti Vandan Sammelan Live Update) व्हिप में साफ कहा गया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी और सभी सांसदों को सख्ती से निर्देशों का पालन करते हुए सदन में मौजूद रहना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

Facebook


