देश में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप मनाया जाता है. दुनिया के सबसे बड़े इस लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधि का चयन का अधिकार मिला है.
ये भी पढ़ें- रायपुर में चिप्स के स्थापना के 17 साल,सामान्य सेवा केन्द्र की 6 योजनाओं का शुभारंभ
वोटिंग प्रणाली से 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के लोग अपने प्रतिनिधि का चयन करते हैं. इसलिए भारतीय नागरिक को वोट डालने के प्रति जागरुक और प्रोत्साहित करने के लिए 25 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत की गई.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु यह ज़रूरी है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आइए, अपना दायित्व पूरा करने का संकल्प लें और जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है वह अपना नाम दर्ज करवाएँ। pic.twitter.com/8mqPQ9GUxW
— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 25, 2018
ये भी पढ़ें- देश के 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘पद्मावत’, मॉल्स में कड़ी सुरक्षा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राष्ट्रीय मताधिकार दिवस के मौके पर लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया है. साथ ही जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनसे अपना जुड़वाने की अपील की है.
वेब डेस्क, IBC24