राजग विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया

राजग विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया

राजग विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया
Modified Date: February 4, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: February 4, 2026 2:15 pm IST

इंफाल, चार फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए. शरद देवी ने यह जानकारी दी।

अशांत मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

देवी ने बताया कि सिंह के नेतृत्व में राजग की एक टीम ने यहां लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चुराचंदपुर और फेरजॉल के कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक शामिल थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अपने नव निर्वाचित विधायक दल के नेता और भाजपा पर्यवेक्षक तरुण चुघ की मौजूदगी में राज्यपाल से मुलाकात की। राजग ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।’’

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में