NEET-UG 2026 Paper Leak Case/Image Credit: X Handle
NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। CBI ने पेपर लिक मामले के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो केमिस्ट्री के लेक्चरर है और NTA के एग्जाम प्रोसेस से जुड़ा हुआ था।
CBI की शुरूआती जांच में सामने आया है कि, मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी, जो कि मूल रूप से लातूर का रहने वाला है, पुणे में एक केमिस्ट्री लेक्चरर है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी। कुलकर्णी लातूर के दयानंद कॉलेज में बतौर केमेस्ट्री प्रोफेसर कार्यरत था। (NEET-UG 2026 Paper Leak Case) अब वह रिटायर हो चुका है। आरोपी मनीषा वाघमारे के पूछताछ के बाद सीबीआई कुलकर्णी तक पहुंची. लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
NEET-UG 2026 Paper Leak Case: जांच एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लासेस चलाईं। मनीषा वाघमारे को CBI पहले ही 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। इन क्लासेस में उन्होंने सवाल, उनके ऑप्शन और सही जवाब छात्रों को डिक्टेट किए। (NEET-UG 2026 Paper Leak Case) छात्र उन सवालों को अपनी कॉपी में लिखते थे। बाद में जांच में पाया गया कि वही सवाल 3 मई 2026 को हुए NEET-UG परीक्षा के असली पेपर से पूरी तरह मेल खाते हैं।
CBI का कहना है कि जांच में अब केमिस्ट्री पेपर लीक के असली स्रोत और उन बिचौलियों का पता चल गया है, जिन्होंने लाखों रुपए लेकर छात्रों को इन विशेष कोचिंग क्लासेस तक पहुंचाया। एजेंसी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष, व्यापक और पेशेवर जांच जारी रहेगी।
CBI has identified a kingpin who was the source of the NEET-UG 2026 Examination paper leaks. Investigation revealed that P.V. Kulkarni, Chemistry Lecturer involved in the process of examination on behalf of NTA. He had access to the question papers. During the last week of April,… pic.twitter.com/icXldxRCTf
— ANI (@ANI) May 15, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-