नीट पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगे

Ads

नीट पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगे

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 07:14 PM IST

शिमला, 19 जून (भाषा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को होने जा रही पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

एचआरटीसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के व्यापक हित में लिया गया है, ताकि वे सुगमता से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और घर लौट सकें।

बयान में कहा गया है कि अभ्यर्थी अपना नीट-2026 एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह एडमिट कार्ड पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के तौर पर काम करेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट 20 से 22 जून तक लागू रहेगी।

इससे पहले, प्रश्न पत्र लीक के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी थी।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश