NEET-UG 2026 Exam Cancelled || Image- AI Generated File
हैदराबाद: नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई है। इस मुद्दे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। (NEET-UG 2026 Exam Cancelled) ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में सख्त कार्रवाई और दोषियों को सजा देने की बात करते हैं, लेकिन फिर भी पेपर लीक जैसी घटनाएं कैसे हो जाती हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी ‘मन की बात’ में छात्रों से तनाव न लेने की अपील की थी, लेकिन अब उन लाखों छात्रों और उनके परिवारों को क्या जवाब दिया जाएगा जिन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए वर्षों मेहनत की और कोचिंग सेंटरों पर लाखों रुपये खर्च किए। ओवैसी ने खासतौर पर गरीब छात्रों की चिंता जताते हुए कहा कि दोबारा परीक्षा होने से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Hyderabad, Telangana: On the NEET-UG 2026 examination being cancelled due to paper leak allegations, AIMIM President, Asaduddin Owaisi says, “You made statements in Parliament saying you will give punishment, you will take action, you will do this and that, but how will the paper… pic.twitter.com/rHbYWBkT6B
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह कदम बड़े स्तर पर “गेस पेपर” लीक होने के आरोपों के बाद उठाया गया। इस परीक्षा में भारत और विदेशों से करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। (NEET-UG 2026 Exam Cancelled) सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI अब परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक की जांच करेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
NTA ने अपने बयान में कहा कि छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों और जांच टीमों से मिले इनपुट के आधार पर यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। NTA ने यह भी बताया कि NEET-UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।
#WATCH | Delhi: National Students’ Union of India (NSUI) workers hold protest against the central government after the NEET-UG 2026 examination was cancelled amid allegations of paper leak and examination irregularities pic.twitter.com/qkQ6BHClIV
— ANI (@ANI) May 12, 2026
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’