नेमोम रेलवे परियोजना मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगी: सांसद शशि थरूर

Ads

नेमोम रेलवे परियोजना मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगी: सांसद शशि थरूर

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 12:37 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 12:37 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई (भाषा) कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि नेमोम रेलवे परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वह इस परियोजना के लिए 2009 से रेलवे के साथ प्रयास कर रहे थे।

यहां पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मौके पर थरूर ने पत्रकारों से कहा कि मौजूदा दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) आर. एन. सिंह की पहल के कारण यह परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “लंबे समय से प्रतीक्षित निमोम रेलवे परियोजना के संबंध में मैंने पहली बार 2009 में रेल मंत्री को पत्र लिखा था और उसके बाद लगातार रेलवे के विभिन्न महाप्रबंधकों के साथ इस मुद्दे को उठाता रहा। अब यह परियोजना मार्च तक पूरी होने जा रही है। इस पहल के लिए मैं दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि तिरुवनंतपुरम स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण का काम जून 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा।

सिंह की इस पहल के लिए उनका आभार जताते हुए कांग्रेस सांसद ने पत्रकारों को बताया कि जीएम ने नेतृत्व पर आधारित “बियॉन्ड द आइवी लीग–ट्रेट्स, स्किल्स एंड विजडम दैट मेक ग्रेट लीडर्स” नामक पुस्तक लिखी है, जिसका उन्होंने अभी विमोचन किया है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष