न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा

Ads

न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा

  •  
  • Publish Date - November 21, 2023 / 03:29 PM IST,
    Updated On - November 21, 2023 / 03:29 PM IST

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से मंगलवार को सुबह मुंबई लौट आया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

बोइंग 777 विमान एहतियातन जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान एआई 119 को मामूली तकनीकी खराबी की वजह से वापस मुंबई आना पड़ा और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती जांच के लिए विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा।

विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

एअर इंडिया ने कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान के यात्रियों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

कंपनी ने कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने, वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने या उड़ान पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, उन्हें जलपान दिया गया है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा