राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की

Ads

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 06:49 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नवनियुक्त उपनेता अशोक मित्तल ने शुक्रवार को लोक निवास में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।

राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद, बृहस्पतिवार को आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य मित्तल को पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया।

इस मुद्दे पर विवाद के बीच चड्ढा ने कहा कि “उन्हें चुप कराया गया है लेकिन वह पराजित नहीं हुए हैं।’’

पार्टी नेताओं ने पलटवार करते हुए चड्ढा पर सदन में अहम मुद्दे उठाने के बजाय स्वयं का प्रचार करने का आरोप लगाया।

मित्तल पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलाधिपति हैं।

लोक निवास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि जाने-माने उद्यमी, सांसद और राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता अशोक के. मित्तल ने उपराज्यपाल संधू से मुलाकात की।

मित्तल का कहना है कि उनके पूर्ववर्ती को हटाना एक सामान्य प्रक्रिया थी और इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं था।

भाषा राखी अविनाश

अविनाश