नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 26 मई (भाषा) नोएडा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मामला सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित छीजारसी कॉलोनी का है जहां सोमवार रात 22 वर्षीय पूजा का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला।
थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि पूजा की शादी छह माह पहले अभिषेक पाल से हुई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
भाषा सं
खारी वैभव
वैभव

Facebook


