किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी, पीएम मोदी ने 9 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की

किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी, पीएम मोदी ने 9 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की

किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी, पीएम मोदी ने 9 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 25, 2020 7:44 am IST

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की, प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। इसके बाद पीएम ने कई राज्यों के किसानों को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि ‘कुछ लोग ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि आपकी फसल का कोई कांट्रैक्ट करेगा तो जमीन भी चली जाएगी। इतना झूठ बोल रहे हैं। बिना तथ्य और तर्क के राजनीति हो रही है।

ये भी पढ़ेंः अटल बिहारी वाजपेयी जयंती विशेषः पत्रकार से प्रधानमंत्री बनने की कहानी, प्रमुख भाषण और कविताएं..यहां पढ़िए

पीएम ने कहा कि हमने ऐसी व्यवस्था बनाया कि बिना किसी बिचौलिए और कमीशन के किसानों को उनके खाते में पैसा मिले। किसानों तक पैसा पहुंचाने में कोई हेराफेरी नहीं हुई। केंद्र की मदद बंगाल के किसानों को नहीं मिल रही। पीएम ने कहा कि बंगाल सरकार ने इस योजना को रोक दिया। बंगाल के किसानों को राजनीति के कारण लाभ नहीं मिला। मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई.बहनों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बंगाल की सरकार के राजनीतिक कारणों से उनके राज्यों के किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः एक बैग नोट होटल के कमरे में उड़ाया, भारतीय मुद्रा अप…

पीएम ने इस दौरान लोगों को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं भी दी। किसानों के जीवन में खुशी, हम सभी की खुशी बढ़ा देती है। सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि क्रिसमस का ये त्योहार विश्व में प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रसार करे।

<iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=315&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FIBC24%2Fvideos%2F1236301790104815%2F&show_text=false&width=560″ width=”560″ height=”315″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com