एनआईए ने पीएफआई की गतिविधियों की जांच के लिए केरल में चलाया तलाशी अभियान

एनआईए ने पीएफआई की गतिविधियों की जांच के लिए केरल में चलाया तलाशी अभियान

एनआईए ने पीएफआई की गतिविधियों की जांच के लिए केरल में चलाया तलाशी अभियान
Modified Date: January 28, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: January 28, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को केरल में तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त कीं।

प्रतिबंधित गैरकानूनी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की जिहादी आपराधिक साजिश और कृत्यों की जांच के लिए यह तलाशी अभियान चलाया गया था।

एनआईए की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राज्य भर में कुल नौ स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप पीएफआई और उसके सहयोगी/संबद्ध संगठनों से जुड़ी अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के अलावा कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए।

जांच एजेंसी ने बताया कि सितंबर 2022 में एनआईए द्वारा दर्ज किया गया यह मामला पीएफआई द्वारा भारत में हिंसक जिहाद के विचार को फैलाने के लिए रची गई आपराधिक साजिश और कृत्यों से संबंधित है।

एनआईए की जांच के अनुसार, पीएफआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर लोगों के बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की साजिश रची थी।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में