दिल्ली में एनसीबी की छापेमारी के दौरान नाइजीरियाई महिला बालकनी से कूदी, गंभीर रूप से घायल

Ads

दिल्ली में एनसीबी की छापेमारी के दौरान नाइजीरियाई महिला बालकनी से कूदी, गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 10:30 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के दौरान नाइजीरिया की एक महिला इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

अभियान के दौरान एनसीबी ने मौके से दो नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध नशीले पदार्थ भी बरामद किये गये।

एक अधिकारी ने कहा, ‘जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की सही प्रकृति और मात्रा की जांच एनसीबी द्वारा की जा रही है।’

संदिग्ध नशीले पदार्थों के स्रोत और मामले में पकड़े गए लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश