खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया

Ads

खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया

  •  
  • Publish Date - December 28, 2023 / 12:01 AM IST,
    Updated On - December 28, 2023 / 12:01 AM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एअर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया।

देर शाम विमानन कंपनी विस्तार ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया।

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को भी घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था।

भाषा आशीष अमित

अमित