COVID-19 3rd Wave
नई दिल्ली। COVID-19 3rd Wave: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, इस बीच नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य वीके पॉल पिछले महीने सरकार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए थे, इसमें कहा गया था कि भविष्य में प्रति 100 कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से 23 मामलों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करनी होगी।
ये भी पढ़ें: एटीके मोहन बागान की शानदार जीत, एएफसी नॉकआउट में पहुंचने के लिए अब केवल ड्रा की जरूरत
COVID-19 3rd Wave : एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले नीति आयोग की ओर से सितंबर 2020 में दूसरी लहर से पहले भी अनुमान लगाया गया था, लेकिन यह अनुमान उससे कहीं अधिक है, तब नीति आयोग की ओर से गंभीर/मध्यम गंभीर लक्षणों वाले लगभग 20% रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता बताई गई थी।
ये भी पढ़ें: नए आयकर पोर्टल में दिक्कतें जारीं, वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के सीईओ को ‘तलब’ किया
नीति आयोग का कहना है कि और भी बदतर हालात के लिए हम लोगों को तैयार रहना चाहिए, आयोग ने एक दिन में 4 से 5 लाख कोरोना केस का अनुमान लगाया है, इसके साथ ही कहा है कि अगले महीने तक दो लाख आईसीयू बेड तैयार किए जाने चाहिए, इनमें वेंटिलेटर के साथ 1.2 लाख आईसीयू बेड, 7 लाख बिना आईसीयू अस्पताल के बेड (इनमें से 5 लाख ऑक्सीजन वाले बेड) और 10 लाख कोविड आइसोलेशन केयर बेड होने चाहिए।
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से रोका