दिल्ली में राहुल गांधी से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महागठबंधन पर चर्चा

Ads

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महागठबंधन पर चर्चा

  •  
  • Publish Date - July 22, 2017 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के विदाई सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से आयोजित भोज चर्चा का विषय बना हुआ है। उस चर्चा की खास वजह है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का मोदी के निमंत्रण पर पटना से आकर शामिल होना। नीतीश कुमार जहां एक तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि इस बैठक में महागंठबंधन के संबंध में चर्चा हुई है। वहीं रात में वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ भोज में शरीक होंगे। बिहार में महागठबंधन के दो सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू के बीच टकराव पैदा होने के बाद जो ख़तरा मंडरा रहा है उसके बाद नीतीश का ये दिल्ली दौरा बेहद खास माना जा रहा है।