जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास कोई धमाका नहीं हुआ, सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं : डीएमआरसी

Ads

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास कोई धमाका नहीं हुआ, सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं : डीएमआरसी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 10:17 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास कोई विस्फोट नहीं हुआ था, और इस संबंध में सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को खारिज कर दिया।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब पतंग का मांझा एक ट्रेन के ऊपर लगे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) और ‘पेंटोग्राफ’ के बीच फंस गया। बयान में कहा गया है कि इस वजह से चिंगारी निकली और जोरदार आवाज सुनाई दी।

बयान में कहा गया है कि हालांकि, इससे यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा पैदा नहीं हुआ और ना ही मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं।

डीएमआरसी ने कहा कि ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा और घटना के कारण किसी प्रकार की क्षति होने की सूचना नहीं है।

डीएमआरसी ने लोगों से उच्च वोल्टेज वाली मेट्रो लाइन के पास पतंग उड़ाने से परहेज करने का आग्रह किया है। साथ ही, यह भी कहा कि ऐसी गतिविधियां मेट्रो परिचालन में बाधा डाल सकती हैं और खतरनाक साबित हो सकती हैं।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश