अन्नाद्रमुक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई असंतोष नहीं : पलानीस्वामी
अन्नाद्रमुक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई असंतोष नहीं : पलानीस्वामी
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 29 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम के महासचिव ई के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई असंतोष नहीं है।
द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां सीट बंटवारे की बातचीत 23 दिनों तक चली और इस दौरान कांग्रेस एवं द्रमुक के बीच “जुबानी जंग” देखने को मिली।
उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा था जब कांग्रेस द्रमुक गठबंधन छोड़ने के कगार पर थी। कांग्रेस के नेता और तमिलनाडु प्रभारी अलग-अलग बयान दे रहे थे। लेकिन अन्नाद्रमुक गठबंधन में ऐसी कोई समस्या नहीं है। यहां कोई असंतोष नहीं है।”
टीवीके प्रमुख विजय के इस बयान पर कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और मुकाबला मुख्य रूप से टीवीके और द्रमुक के बीच है, पलानीस्वामी ने कहा, “… वह नए हैं। चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्हें वास्तविकताओं का पता चलेगा।”
भाषा रंजन नरेश
नरेश

Facebook


