अंडमान निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया

Ads

अंडमान निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया

  •  
  • Publish Date - March 8, 2022 / 10:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, आठ मार्च (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है और केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच पर सिमट गई है। यहां मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मरीजों और मृतकों की संख्या क्रमश: 10,024 और 129 पर स्थिर है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दो और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 9,890 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार अंडमान निकोबार में अब तक 7.03 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जबकि 3.03 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

भाषा धीरज सिम्मी

सिम्मी