30 सितंबर तक नहीं चलेंगी रेगुलर ट्रेनें? जानिए क्या है इस वायरल सर्कुलर का सच, रेलवे ने ट्वीट कर कही ये बात

30 सितंबर तक नहीं चलेंगी रेगुलर ट्रेनें? जानिए क्या है इस वायरल सर्कुलर का सच, रेलवे ने ट्वीट कर कही ये बात

30 सितंबर तक नहीं चलेंगी रेगुलर ट्रेनें? जानिए क्या है इस वायरल सर्कुलर का सच, रेलवे ने ट्वीट कर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 10, 2020 6:02 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे का एक फर्जी सर्कुलर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल सर्कुलर में यह कहा गया है कि रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और उप-नगरीय ट्रेन सेवाएं 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगी। लेकिन रेलवे ने इस वायरल सर्कुलर की बातों को खारिज कर दिया है। रेलवे ने कहा है कि ट्रेनों को फिर से शुरू करने या स्थगित करने से संबंधित कोई भी नया सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

Read More: कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज कुल 427 कोरोना मरीजों की पुष्टि, देर रात मिले 123 नए संक्रमित

वायरल मैसेज की बतों का खंडन करते हुए रेलवे ने कहा है कि मीडिया के कुछ हिस्सों में यह खबर चल रही है कि रेलवे ने 30 सितंबर तक सभी नियमित ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह सही नहीं है। रेल मंत्रालय द्वारा कोई नया सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलती रहेंगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त तक बंद रहेंगे रेस्टोरेन्ट बार और होटल बार, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवाजी सुतार ने भी इस संबंध एक स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हमने पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों को स्थगित करने को लेकर 11 मई 2020 को ही एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अगले आदेश तक ये ट्रेन सेवाएं स्थगित रहेंगी। मुंबई में, सीमित संख्या में लोकल ट्रेनें जो आवश्यक सेवा कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही हैं, वे भी चलती रहेंगी।

Read More: मणिपुर में भाजपा सरकार ने विश्वास मत जीता, सदन में गायब रहने वाले 8 में से 6 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"