नोएडा पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Ads

नोएडा पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नोएडा, 18 दिसंबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान बदमाश रवि कुमार को वाजिदपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा परथला गोल चक्कर के पास से सोनू आलम को, गांव बहलौलपुर के पास से जितेंद्र को, सेक्टर 67 झुग्गी बस्ती के पास से धर्मेंद्र कुमार लांबा को, सोनवीर उपाध्याय को, छजारसी गांव के पास से भगवानदास को गिरफ्तार किया। इन सभी के पास से अलग-अलग मात्राओं में शराब बरामद की गई।

इसके अलावा शिव शंकर यादव को पुलिस ने 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने चार शराब तस्करों – देवदत्त, राजेश यादव, रिंकू नाम और महेश को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सूरजपुर पुलिस और थाना सेक्टर 49 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों रोहित और राहुल अमीन को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है। थाना दनकौर पुलिस ने सुरेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर उसके पास से हरियाणा मार्का शराब बरामद की। यह आरोपी इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है।

भाषा सं नेहा

नेहा