नोएडा: बहन के प्रेमी की हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास

Ads

नोएडा: बहन के प्रेमी की हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 07:32 PM IST

नोएडा, 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने बहन के प्रेमी को अगवा करके उसकी हत्या करने के मामले में दो भाइयों को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

गौतम बुद्ध नगर के शासकीय अधिवक्ता ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि दो लोगों ने 2022 में थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में रहने वाले अतुल नामक व्यक्ति को अगवा करके उसकी हत्या कर दी थी।

भाटी ने बताया कि अतुल दोषियों की बहन से प्रेम करता था, जिसपर उन्हें आपत्ति थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अनिल और संजय नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया था और जांच के बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

भाटी ने बताया कि मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत में हुई।

उन्होंने कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे न भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

भाषा सं जोहेब

जोहेब