नोएडा: दो थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियां लापता

नोएडा: दो थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियां लापता

नोएडा: दो थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियां लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 28, 2021 10:12 am IST

नोएडा (उप्र) 28 जनवरी (भाषा) जनपद के दो थाना क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के एक व्यक्ति ने 23 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी (17) घर से बाहर किसी काम से गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

प्रवक्ता ने बताया कि हरौला गांव के एक व्यक्ति ने भी सेक्टर 20 के थाने में अपनी 17 वर्षीय बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है ।

उन्होंने बताया कि मामले दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में