नोएडा: गहरे नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Ads

नोएडा: गहरे नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 01:02 AM IST

नोएडा, 27 जुलाई (भाषा) नोएडा की सलारपुर कॉलोनी के पास बड़े नाले में गिरकर 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव के पास से बड़े नाले में एक अज्ञात व्यक्ति गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं. आशीष

आशीष