अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया सामने

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया सामने

  •  
  • Publish Date - February 17, 2021 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

ईटानगर, 17 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 16,833 ही है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 16,774 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.64 फीसदी है। वहीं संक्रमण दर 0.01 फीसदी है और मृत्यु दर 0.33 फीसदी है। संक्रमण से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 15,584 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा