प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में निधन

Ads

प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में निधन

  •  
  • Publish Date - November 15, 2020 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

कोलकाता, 15 नवंबर (भाषा) बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार को कई बीमारियों की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था उसने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

चटर्जी को कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका संक्रमण ठीक हो गया था लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ क्योंकि वह तंत्रिका तंत्र संबंधी जटिलताओं समेत कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, “हम बेहद भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि श्री सौमित्र चट्टोपाध्याय ने बेल व्यू क्लीनिक में आज (15 नवंबर 2020) को 12 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली। हम उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप