खेताराम हत्याकांड का आरोपी एनएसजी कमांडो एवं उसका दोस्त गिरफ्तार
खेताराम हत्याकांड का आरोपी एनएसजी कमांडो एवं उसका दोस्त गिरफ्तार
जयपुर, 25 सितंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर में एक व्यक्ति की नृशंस रूप से कर दी गयी हत्या के सिलसिले में आरोपी एनएसजी कमांडो और उसके दोस्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने 17 सितंबर को बाड़मेर में खेताराम पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि इस हत्या के मुख्य आरोपी एनएसजी कमांडो चंपालाल जाट और उसके साथी ओमप्रकाश को गुजरात के कपड़वंज से गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 17 सितंबर की रात खेताराम अपने दोस्तों–हरलाल और वीरेंद्र के साथ वाहन से घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनका सामना आरोपियों से हो गया।
मीणा के मुताबिक आपसी कहासुनी के बाद आरोपी चंपालाल, ओमप्रकाश, मांगीलाल एवं 4-5 अन्य लोगों ने खेताराम और उनके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस हमले में खेताराम की मौत हो गई, जबकि हरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


