मेंगलुरु में नर्सिंग कॉलेज निरुद्ध क्षेत्र घोषित

मेंगलुरु में नर्सिंग कॉलेज निरुद्ध क्षेत्र घोषित

मेंगलुरु में नर्सिंग कॉलेज निरुद्ध क्षेत्र घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 18, 2021 12:45 pm IST

मेंगलुरु,18 दिसंबर (भाषा) मेंगलुरु के एक निजी नर्सिंग कॉलेज के सात छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दक्षिण कन्नड जिले के स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग कॉलेज को निरुद्ध (कन्टेंमेंट) क्षेत्र घोषित किया है।

ये सभी केरल से हैं और कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सभी छात्रों के पास कोविड-19की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट है,जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं है।

दक्षिण कन्नड जिले के लिए कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. एच अशोक ने कहा कि संक्रमित छात्रों को पृथक-वास में रखा गया है। प्रथम वर्ष के 43 छात्रों के लार के नमूनों की जांच की गई ,जिनमें से सात छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में