ओडिशा : अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी

ओडिशा : अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी

ओडिशा : अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका को लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी
Modified Date: July 5, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: July 5, 2026 2:58 pm IST

भुवनेश्वर, पांच जुलाई (भाषा) बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर अवदाब में बदल गया है, जिसके कारण ओडिशा के सभी जिलों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिन में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर अवदाब में तब्दील हो गया है।

आईएमडी ने संबलपुर, अंगुल, बौद्ध, सोनपुर और कंधमाल जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार रहने की सलाह देते हुए 19 अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और छह अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

कम दबाव के इस क्षेत्र के प्रभाव के कारण पांच जुलाई से सात जुलाई तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने और स्थिति बेहद खराब रहने की आशंका है। इसके मद्देनजर मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में