ओडिशा: जीजा और साली ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

Ads

ओडिशा: जीजा और साली ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 07:14 PM IST

बालासोर, 10 मार्च (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी साली ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था और 18 वर्षीय युवती गर्भवती थी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को जलेश्वर स्टेशन के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश