ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 1,101 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, भ्रष्टाचार से दूर रहने को कहा

Ads

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 1,101 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, भ्रष्टाचार से दूर रहने को कहा

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 09:50 PM IST

भुवनेश्वर, 26 सितंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को राज्य सरकार के चार विभागों में हाल ही में नियुक्त 1,101 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनसे भ्रष्टाचार से दूर रहने को कहा।

मांझी ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोज़गार या आर्थिक सुरक्षा का ज़रिया नहीं, बल्कि राज्य और समाज की सेवा करने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की योग्यता, लगन और कर्तव्य-भावना सरकार के ‘2036 तक समृद्ध ओडिशा’ और ‘2047 तक विकसित भारत’ के विज़न को पूरा करने में योगदान देगी।

मांझी ने अधिकारियों से भ्रष्टाचार से दूर रहने, पद की गरिमा बनाए रखने, जनता की शिकायतों की सुनवाई को प्राथमिकता देने और शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश