प्रोफेशनल कांग्रेस ने ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’ के दूसरे बैच की शुरुआत की

Ads

प्रोफेशनल कांग्रेस ने ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’ के दूसरे बैच की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 10:03 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईपीसी) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’ के दूसरे बैच की शुरुआत की।

कांग्रेस का यह प्रकोष्ठ इस बार कार्यक्रम में 100 शोधार्थी शामिल होंगे।

एआईपीसी के अध्यक्ष मधु गौड़ याक्षी ने संवाददाताओं को कि संगठन ने पिछले वर्ष मनमोहन सिंह की जयंती पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य ऐसे पेशेवरों को राजनीति मेंअवसर देना है जो देश के लिए काम करना चाहते हैं और एक प्रगतिशील एवं उदार भारत में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पहले बैच में 16 से अधिक राज्यों के 50 फेलो शामिल हुए थे, इनमें विभिन्न पेशों से जुड़े लोग थे और सभी की उम्र 50 वर्ष से कम थी।

गौड़ ने कहा कि इनमें 40 वर्ष से कम उम्र के थे, जबकि लगभग एक-तिहाई महिलाएं थीं।

उन्होंने कहा कि पहले बैच के अनुभव के आधार पर कार्यक्रम का विस्तार किया गया है और दूसरे बैच में फेलो की संख्या बढ़ाकर 100 की गई है।

एआईपीसी अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पेशेवरों को सार्वजनिक जीवन और देश से जुड़े मुद्दों पर योगदान देने के लिए एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा हक पवनेश जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र