Odisha Couple Assault | Photo Credit: IBC24
बरहमपुर: Odisha Couple Assault ओडिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क एक कपल के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि दो हमलावारों ने एक युवक और युवती को घेरकर लाठियों से मारना शुरू कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Odisha Couple Assault मिली जानकारी के अनुसार, घटना बरहमपुर शहर के गिरी रोड की है। जहां दो हमलावरों ने एक युवक और युवती को घेरकर लाठियों से मारना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश जरूर करते नजर आए, लेकिन माहौल इतना डरावना था कि कोई खुलकर सामने नहीं आ पाया।
घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर ली है। गवाहों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल हमलावारों ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
#Berhampur | A young couple was violently attacked in full public view on Giri Road, Berhampur.
A viral video shows two men beating them with sticks, sparking outrage across social media. #Odisha pic.twitter.com/RlO15kYjJj
— OTV (@otvnews) May 18, 2026