ओडिशा : खुर्दा रोड-बोलंगीर लाइन पर बनी 1.9 किलोमीटर लंबी सुरंग में लगी आपातकालीन प्रणाली

Ads

ओडिशा : खुर्दा रोड-बोलंगीर लाइन पर बनी 1.9 किलोमीटर लंबी सुरंग में लगी आपातकालीन प्रणाली

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 10:00 PM IST

भुवनेश्वर, 15 फरवरी (भाषा) ओडिशा में खुर्दा रोड-बलांगीर नयी रेल लाइन परियोजना पर बनी 1.9 किलोमीटर लंबी सुरंग को व्यापक सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने रविवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी तटीय रेलवे ने कहा है कि बौध जिले में पुरूनाकटक और चारिछक के बीच स्थित ‘सुरंग-7’ में हाल ही में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

इसमें शामिल उपकरणों में आपात स्थिति के दौरान हवा की गुणवत्ता बनाए रखने और धुएं की गति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए जेट पंखों से युक्त एक उच्च क्षमता वाली वेंटिलेशन प्रणाली, एक अग्निशमन प्रणाली और पावर बैकअप के साथ एक स्वचालित आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था शामिल थी।

इसमें बताया गया है कि जनता की शिकायतों का समाधान करने वाली प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कॉलिंग प्रणाली और लीनियर हीट डिटेक्शन प्रणाली भी स्थापित की गयी है।

पूर्वी तटीय रेलवे ने कहा कि यात्रियों और ट्रेन संचालन के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संरचनात्मक स्थिरता, अग्नि सुरक्षा तैयारियों, वेंटिलेशन दक्षता, विद्युत विश्वसनीयता और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर विशेष बल दिया गया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन