ओडिशा सरकार कोविड निगरानी को मजबूत कर रही : अधिकारी

ओडिशा सरकार कोविड निगरानी को मजबूत कर रही : अधिकारी

ओडिशा सरकार कोविड निगरानी को मजबूत कर रही : अधिकारी
Modified Date: July 13, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:41 pm IST

भुवनेश्वर, 13 जुलाई (भाषा) ओडिशा सरकार पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने से जुड़ी खबरों के बाद, विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में कोविड-19 निगरानी को मजबूत कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक रवींद्रनाथ मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्यभर में जिला स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है।’’ उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की।

मिश्रा ने कहा, ‘‘पड़ोसी आंध्र प्रदेश में कई लोगों के संक्रमित होने की खबरों के बाद, हमने सभी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों (सीडीएमओ) को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।’’

यह निगरानी वार्षिक रथयात्रा से पहले की जा रही है, जब देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना है।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में